Haryana news

कैथल में 6 पे रोल कर्मचारी टर्मिनेट, दरोगा सस्पेंड: नोटिस का जवाब नहीं दिया, ड्यूटी से रहे गैरहाजिर; सड़कों पर कूड़े के ढेर

कैथल में नगर परिषद प्रशासन की ओर से शहर में सफाई का कार्य प्रभावित करने वाले पे रोल के कर्मचारियों को टर्मिनेट करने और एक पक्के कर्मचारी को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए गए हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी की ओर से कर्मचारियों को ये आदेश दिए गए हैं। आदेशों में पे रोल के छह कर्मचारियों को टर्मिनेट किया गया है और एक दरोगा को सस्पेंड किया गया है। आरोप है कि ये कर्मचारी बिना कारण बताए हड़ताल में शामिल हुए और ड्यूटी से गैर हाजिर रहे। जब इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, तो…
Read More
₹50 हजार रिश्वत लेते SHO थाने से अरेस्ट: नूंह में रेप केस से नाम हटाने के लिए ₹1 लाख मांगे; ACB ने ट्रैप लगाकर पकड़ा

₹50 हजार रिश्वत लेते SHO थाने से अरेस्ट: नूंह में रेप केस से नाम हटाने के लिए ₹1 लाख मांगे; ACB ने ट्रैप लगाकर पकड़ा

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सोमवार को नूंह जिले के पुन्हाना सिटी थाना प्रभारी कुंदन सिंह को थाने से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि एसएचओ ने रेप केस से नाम हटाने की एवज में एक लाख मांगे थे। मगर, 50 हजार रुपए में डील तय हो गई थी। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एसीबी टीम को दी। शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी ने ट्रैप बिछा कर 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एचएचओ को रंगेहाथ अरेस्ट कर लिया। इस कार्रवाई से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। उधर, एसीबी टीम ने शिक्षा विभाग के…
Read More
हरियाणा में सफाई कर्मचारियों ने 9 सितंबर तक बढ़ाई हड़ताल: कुरुक्षेत्र में होगी राज्य स्तरीय पंचायत, राज्य प्रधान बोले- सरकार कर रही कर्मियों का दमन

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों ने 9 सितंबर तक बढ़ाई हड़ताल: कुरुक्षेत्र में होगी राज्य स्तरीय पंचायत, राज्य प्रधान बोले- सरकार कर रही कर्मियों का दमन

हरियाणा नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार, रविवार को करनाल पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चल रही हड़ताल को तीन दिन और बढ़ा दिया है। अब 7, 8 और 9 सितंबर को भी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। नरेश कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार बौखलाहट में कर्मचारियों पर लाठियां चलवा रही है और उनका दमन कर रही है। कर्मचारियों को नौकरी से बाहर करने के नोटिस दिए जा रहे हैं और उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे हैं। उन्होंने…
Read More
थाने जाकर बेटा बोला- मां को मार दिया, देख लो: रोहतक में छाती पर बैठकर चुन्नी से गला घोंटा; 3 बच्चे और सास-ससुर से अलग रहती थी

थाने जाकर बेटा बोला- मां को मार दिया, देख लो: रोहतक में छाती पर बैठकर चुन्नी से गला घोंटा; 3 बच्चे और सास-ससुर से अलग रहती थी

रोहतक में 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही मां की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव आंगन में छोड़कर बेटा खुद सदर थाना पहुंचा और पुलिसकर्मियों से कहा, “मैंने मां को मार दिया है, जाकर देख लो।” सूचना मिलते ही पुलिस टीम महिला के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हेड हाउस भेज दिया है। अब पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। महिला अपने तीन बच्चों और सास-ससुर से अलग घर में रहती थी,…
Read More
हिसार में युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका: हथकड़ी से बंधे मिले दोनों हाथ, सिर पर चोट के निशान; पहचान नहीं

हिसार में युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका: हथकड़ी से बंधे मिले दोनों हाथ, सिर पर चोट के निशान; पहचान नहीं

हरियाणा के हिसार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कैमरी गांव के पास नहर में एक अज्ञात युवक का शव बहता हुआ मिला है। शक जताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को नहर में फेंक दिया। मृतक के दोनों हाथ पीछे की तरफ हथकड़ी से बंधे हुए थे और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। सूचना मिलने के बाद आजाद नगर थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला…
Read More
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति का विरोध: वित्तमंत्री बोले- सहमति नहीं ली; पंजाब CM ने कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति का विरोध: वित्तमंत्री बोले- सहमति नहीं ली; पंजाब CM ने कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति का विरोध किया है। जालंधर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि चीफ जस्टिस की नियुक्ति के लिए संबंधित राज्य सरकार के व्यू और सहमति लेनी जरूरी होती है। इस मामले में इस प्रक्रिया को फॉलो नहीं किया है। इसे देखते हुए CM भगवंत मान ने दोपहर बाद 4 बजे कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। वित्तमंत्री ने कहा इस मीटिंग में जस्टिस मिश्रा की नियुक्ति में अपनाई गई प्रक्रिया को लेकर विचार किया जाएगा। चीमा…
Read More

गुरुग्राम में सड़कें डूबीं, लापरवाही पर JE सस्पेंड: NH-48 पर 1.30 घंटे जाम; अंबाला अंडरपास में वाहन फंसे, 7 जिलों में बारिश

हरियाणा में शुक्रवार को गुरुग्राम और अंबाला सहित 7 जिलों में बारिश हुई। गुरुग्राम में शाम चार बजे से पांच बजे तक एक घंटे में ही 36 एमएम बारिश हुई। इससे सेक्टर-15, 22 व 31 और मानेसर सेक्टर-5 में जलभराव हो गया। गुरुग्राम से सटे यशोभूमि मेट्रो स्टेशन पर बारिश का पानी प्लेटफार्म तक पहुंच गया। वार्ड-14 में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में समस्या से निटपने की बजाय जेई मनोज ड्यूटी से नदारद हो गए। फोन भी बंद कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने जेई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड…
Read More

पानीपत में गड्ढे में गिरी बाइक, SDO-XEN चार्जशीट: VIDEO सामने आने पर निगम कमिश्नर का एक्शन; कंपनी पर ₹10 लाख जुर्माना

पानीपत शहर में नगर निगम ठेकेदार की लापरवाही के कारण एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। बरसत रोड स्थित सचदेवा गार्डन के सामने नगर निगम की ओर से खोदे गए बिना बैरिकेडिंग वाले गड्ढे में एक बाइक पर सवार दो युवक गिर गए। यह हादसा कल (3 सितंबर) शाम करीब पौने 7 बजे की है, जिसका CCTV फुटेज शुक्रवार 4 सितंबर की शाम को सामने आया। मामला संज्ञान में आते ही नगर निगम कमिश्नर पंकज यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीओ और एक्सईएन को चार्शजीट कर दिया है। घटना के बाद मदद के लिए…
Read More
यमुनानगर में रेप पीड़िता का गला काटकर मर्डर: जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर छिपी, पीछा कर आरोपी ने किए कई वार

यमुनानगर में रेप पीड़िता का गला काटकर मर्डर: जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर छिपी, पीछा कर आरोपी ने किए कई वार

हरियाणा के यमुनानगर में 24 वर्षीय महिला का मर्डर कर दिया गया। पड़ोस के ही रहने वाले वाले युवक ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। करीब डेढ़ साल महिला ने आरोपी पर रेप का केस दर्ज कराया था। मामले में बाद में समझौता हो गया। करीब पांच महीने पहले ही आरोपी पर महिला के पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। मारपीट के मामले में ही वह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से छूटा था। बुधवार शाम आरोपी महिला के घर में घुस आया। उसे देखते ही वह पड़ोसी के घर में छिपने…
Read More
हथिनीकुंड बैराज में सेना की बोट डूबी, 2 जवान लापता: 15 किमी तक सर्च ऑपरेशन, हेलिकॉप्टर से भी निगरानी; प्रैक्टिस के दौरान हादसा

हथिनीकुंड बैराज में सेना की बोट डूबी, 2 जवान लापता: 15 किमी तक सर्च ऑपरेशन, हेलिकॉप्टर से भी निगरानी; प्रैक्टिस के दौरान हादसा

हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर डूबे सेना के दो जवानों का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। बुधवार शाम 15 किमी दूर दादूपुर हेड से दो लाइफ जैकेट और एक डाइविंग किट मिली। सेना ने अभी पुष्टि नहीं की है कि ये लापता जवानों की ही हैं। उत्तर प्रदेश की तरफ यमुना में बढ़था कोरसी गांव के पास एक शव मिला है। ये जगह भी बैराज से करीब 15 किमी दूर है। सिंचाई विभाग के SDO नवीन रंगा ने बताया कि पहचान के लिए आर्मी को सूचना दी गई है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शव लापता…
Read More