गुरुग्राम में सड़कें डूबीं, लापरवाही पर JE सस्पेंड: NH-48 पर 1.30 घंटे जाम; अंबाला अंडरपास में वाहन फंसे, 7 जिलों में बारिश

हरियाणा में शुक्रवार को गुरुग्राम और अंबाला सहित 7 जिलों में बारिश हुई। गुरुग्राम में शाम चार बजे से पांच बजे तक एक घंटे में ही 36 एमएम बारिश हुई। इससे सेक्टर-15, 22 व 31 और मानेसर सेक्टर-5 में जलभराव हो गया। गुरुग्राम से सटे यशोभूमि मेट्रो स्टेशन पर बारिश का पानी प्लेटफार्म तक पहुंच गया।

वार्ड-14 में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में समस्या से निटपने की बजाय जेई मनोज ड्यूटी से नदारद हो गए। फोन भी बंद कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने जेई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

उधर, देर शाम को नेशनल हाईवे-48 पर दिल्ली के धौलाकुआं से लेकर गुरुग्राम तक लंबा जाम लग गया। गुरुग्राम में यह जाम 5 किलोमीटर लंबा रहा, जो डेढ़ घंटे तक लगा रहा। पुलिस ने इसे देखते हुए रूट डायवर्ट किया। दिल्ली जाने के लिए सभी वाहनों को इफको चौक पर यू-टर्न से आगे भेजा।

यहां से वाहन चालकों ने एमजी रोड सड़क मार्ग से होते हुए नगर बॉर्डर के रास्ते दिल्ली में प्रवेश किया। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे का प्रयोग करते हुए एयरपोर्ट की ओर भेजा गया। हालांकि, जाम खुलने के बाद पुलिस ने इस रूट डायवर्जन को खत्म कर दिया।

उधर, अंबाला में भी कई इलाकों में सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। रेलवे स्टेशन के निकट अंडरपास में भी कई फीट पानी भर गया। इसमें कई वाहन फंस कर बंद हो गए। इसके अलावा रोहतक, रेवाड़ी, अंबाला, नूंह और फरीदाबाद में भी बारिश हुई।

हरियाणा में बारिश के PHOTOS…

गुरुग्राम से एयरपोर्ट को कनेक्ट करने वाली द्वारका एक्सप्रेसवे टनल में भी दिल्ली एरिया में जलभराव हो गया था। इसके कारण भी ट्रैफिक स्लो रहा।

गुरुग्राम से एयरपोर्ट को कनेक्ट करने वाली द्वारका एक्सप्रेसवे टनल में भी दिल्ली एरिया में जलभराव हो गया था। इसके कारण भी ट्रैफिक स्लो रहा।

गुरुग्राम में झमाझम बारिश के बाद सेक्टर-22 बी में सड़क पर जलभराव में स्विमिंग करते बच्चे और पानी से निकलती कार।

गुरुग्राम में झमाझम बारिश के बाद सेक्टर-22 बी में सड़क पर जलभराव में स्विमिंग करते बच्चे और पानी से निकलती कार।

गुरुग्राम में एक घंटे में 36 एमएम बारिश हुई, जिससे सड़क पर जलभराव हो गया। सेक्टर-15 पार्ट-दो में घरों के सामने हुआ जलभराव।

गुरुग्राम में एक घंटे में 36 एमएम बारिश हुई, जिससे सड़क पर जलभराव हो गया। सेक्टर-15 पार्ट-दो में घरों के सामने हुआ जलभराव।

गुरुग्राम से सटे यशोभूमि मेट्रो स्टेशन पर बारिश का पानी प्लेटफार्म तक पहुंच गया।

गुरुग्राम से सटे यशोभूमि मेट्रो स्टेशन पर बारिश का पानी प्लेटफार्म तक पहुंच गया।

गुरुग्राम सेक्टर 40 में बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया है। दो खंभे भी गिर गए, जिनकी चपेट में आकर दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कराई।

गुरुग्राम सेक्टर 40 में बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया है। दो खंभे भी गिर गए, जिनकी चपेट में आकर दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कराई।

अंबाला में अंडरपास में युवक की बाइक बंद हो गई। युवक को बाहर निकालने के लिए दो बच्चे जलभराव से होते हुए उसके पास पहुंचे।

अंबाला में अंडरपास में युवक की बाइक बंद हो गई। युवक को बाहर निकालने के लिए दो बच्चे जलभराव से होते हुए उसके पास पहुंचे।

अंबाला में सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। सड़क पर हुए जलभराव से होकर जातीं महिलाएं।

अंबाला में सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। सड़क पर हुए जलभराव से होकर जातीं महिलाएं।

गुरुग्राम में एक घंटे में 36 एमएम बरसात, पेड़ गिरा, कारें क्षतिगस्त

गुरुग्राम में शुक्रवार को एक घंटे में 36 एमएम बारिश हुई। बारिश के कारण जिले भर में जलभराव, जाम और पेड़, खंभे टूटने की घटनाएं हुई। गुरुग्राम में सेक्टर 40 में एक पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिर गया। इसकी वजह से दो खंभे भी टूट गए, जिनकी चपेट में आकर दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लोगों ने बिजली निगम को सूचना देकर तुरंत सप्लाई बंद कराई।

वहीं, सरहौल बॉर्डर से लेकर राजीव चौक और सुभाष चौक तक गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलीं। सड़कों के किनारे पानी जमा होने के कारण दुपहिया और तिपहिया वाहनों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में राजीव चौक, सोहना रोड, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, उद्योग विहार और सेक्टर-14 के आसपास की सड़कें रहीं, जहां ट्रैफिक की स्पीड बेहद धीमी हो गई थी।

अगस्त में 7% कम बरसात, 3 साल में सबसे कम

मानसून के तीन माह बीत चुके हैं। अगस्त में हरियाणा में सामान्य 146.1 मिमी के मुकाबले 135.4 मिमी ही बारिश हुई, जो कि पिछले 3 सालों में सबसे कम है। 1 जून से 31 अगस्त तक प्रदेश में 283.4 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 349.9 मिमी होती है।

अब तक के आंकड़ों की बात करें तो नूंह (+25%), पलवल (+26%), गुरुग्राम (+17%), फरीदाबाद (+7%) और भिवानी (+41%) में सामान्य से अधिक बारिश हुई। जबकि करनाल (-68%), जींद (-51%), कैथल (-49%), अंबाला (-37%) और रोहतक (-19%) में भारी कमी दर्ज की गई है।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *