04
Sep
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इसरो की एक और शानदार उपलब्धि की सराहना की और इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17, जो जियोसिंक्रोनस कक्षा से भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट है, का सफल प्रक्षेपण भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की उत्कृष्टता, नवाचार और बढ़ती क्षमताओं को प्रतिबिंबित करता है। श्री मोदी ने आगे कहा कि इसरो और भारतीय उद्योग के बीच बढ़ती साझेदारी अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ताकत और विस्तार दे रही है, जिससे पूरे अंतरिक्ष इकोसिस्टम में भारत की क्षमताएं बढ़ रही हैं। एक्स पर एक…
