Punjab

कोयले के संकट से पंजाब में गहराया बिजली संकट; तीन थर्मल यूनिटें बंद रहने से बढ़ी परेशानी

कोयले के संकट से पंजाब में गहराया बिजली संकट; तीन थर्मल यूनिटें बंद रहने से बढ़ी परेशानी

चंडीगढ़ (गुरप्रीत सिंह): पंजाब में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव एक बार फिर बढ़ गया है। कोयले की कमी के चलते थर्मल प्लांटों में उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिसके कारण तीन यूनिटों को बंद करना पड़ा है। इस वजह से राज्य को केंद्रीय पूल से खरीदी जाने वाली बिजली पर अपनी निर्भरता और अधिक बढ़ानी पड़ी है। तलवंडी साबो और राजपुरा स्थित निजी थर्मल पावर प्लांटों की एक-एक यूनिट ठप पड़ी है, जबकि एक सरकारी प्लांट की यूनिट पर भी असर पड़ा है। कई उत्पादन इकाइयों के बंद होने और दिन के समय बिजली की मांग में आए तेज उछाल…
Read More
मानसून कमजोर पड़ने से पंजाब और चंडीगढ़ में बढ़ी गर्मी; चार जिलों में बारिश के आसार

मानसून कमजोर पड़ने से पंजाब और चंडीगढ़ में बढ़ी गर्मी; चार जिलों में बारिश के आसार

चंडीगढ़ (गुरप्रीत सिंह): मानसून की चाल सुस्त पड़ने से पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ गया है, हालांकि शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और गुरदासपुर में बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जबकि चंडीगढ़ में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं। सप्ताहांत में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट ले सकता है; 14 और 15 सितंबर को पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। उमस के साथ चढ़ा पारा गुरुवार को राज्य का औसत अधिकतम तापमान…
Read More
तूर बंजारा में भाजपा की राजनीति को ग्रामीणों ने नकारा, दलित परिवार के दुख पर सियासत के खिलाफ उठी आवाज: मनीष सिसोदिया

तूर बंजारा में भाजपा की राजनीति को ग्रामीणों ने नकारा, दलित परिवार के दुख पर सियासत के खिलाफ उठी आवाज: मनीष सिसोदिया

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):संगरूर के तूर बंजारा में गुलज़ार सिंह की मौत पर पहुंचे भाजपा नेताओं को गांववासियों ने भगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पंजाब भाजपा के नेता केवल सिंह ढिल्लों का घेराव किया और उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस पर आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसौदिया ने कहा कि इस घटना ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए एक गरीब दलित परिवार के दर्द का शोषण करने की भाजपा की कोशिश को बेनकाब कर दिया है। आप के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसौदिया ने एक्स पर लिखा: “भाजपा ने पंजाब में एक…
Read More
संगरूर के तूर बंजारा में भाजपा नेताओं का विरोध, बलतेज पन्नू बोले- पंजाब में नहीं चलेगी धर्म-जाति की राजनीति

संगरूर के तूर बंजारा में भाजपा नेताओं का विरोध, बलतेज पन्नू बोले- पंजाब में नहीं चलेगी धर्म-जाति की राजनीति

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):संगरूर तूर बंजारा गांव के लोगों ने आज गांव पहुंचे भाजपा नेताओं को भगा दिया और भाजपा को साफ संदेश दिया कि उनके लिए गांव में कोई जगह नहीं है। इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब आप के राज्य महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब में जाति कार्ड खेलने की भाजपा की कोशिश को एक बार फिर जनता ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब कभी भी भाजपा को हरियाणा में खेली गई जाट-नॉन-जाट राजनीति को यहां कभी नहीं दोहराने देगा। संगरूर के तूर बंजारा गांव में भाजपा नेताओं के दौरे पर…
Read More
एनसीएससी टीम ने संगरूर में गुलज़ार सिंह के परिवार से की मुलाकात, कार्रवाई पर जताई संतुष्टि

एनसीएससी टीम ने संगरूर में गुलज़ार सिंह के परिवार से की मुलाकात, कार्रवाई पर जताई संतुष्टि

संगरूर(गुरप्रीत सिंह):नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड कास्ट्स (एन.सी.एस.सी) की एक टीम आज संगरूर गई और दिवंगत गुलज़ार सिंह के परिवार से गांव तुरबंजारा में उनके घर पर मिली। टीम ने परिवार से बात की और मामले में पंजाब सरकार और जिला प्रशासन की ओर से अब तक की गई कार्रवाई का जायजा लिया। इस मौके पर, डिप्टी कमिश्नर संगरूर पूनमदीप कौर (आईएएस) ने कहा कि मीटिंग के दौरान, परिवार ने पंजाब सरकार और संबंधित अधिकारियों की ओर से अब तक की गई कार्रवाई पर संतुष्टि जताई। परिवार ने यह भी कहा कि सरकार के भरोसे के मुताबिक उन्हें मदद दी जा…
Read More
राघव चड्ढा पर धालीवाल का तीखा हमला, बोले- पंजाब को धोखा देकर अब राज्य को बदनाम करने की कोशिश

राघव चड्ढा पर धालीवाल का तीखा हमला, बोले- पंजाब को धोखा देकर अब राज्य को बदनाम करने की कोशिश

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने गुरुवार को पंजाब और भगवंत मान सरकार पर मोहाली में वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम हटाए जाने के मुद्दे पर राज्य को बदनाम करने का आरोप लगाया। भाजपा और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की उनकी इस कोशिश के लिए कड़ी आलोचना की गई। आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि यह मुद्दा नेशनल लेवल पर इसलिए उठाया गया ताकि यह गलत बात फैलाई जा सके कि पंजाब सरकार ने जानबूझकर राघव चड्ढा का वोट काट दिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
Read More
NDPS केस में सिंगर वड्डा ग्रेवाल बरी: मोहाली अदालत में पुलिस की कहानी पड़ी कमजोर; सिंगर एलि मांगट के हैं करीबी

NDPS केस में सिंगर वड्डा ग्रेवाल बरी: मोहाली अदालत में पुलिस की कहानी पड़ी कमजोर; सिंगर एलि मांगट के हैं करीबी

मोहाली की विशेष अदालत ने नशीले पदार्थ (NDPS) कानून के तहत दर्ज एक मामले में आरोपी सिंगर गुरिंदरपाल सिंह उर्फ वड्डा गरेवाल (निवासी कमोमजरा कलां, संगरूर) को आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए सबूतों और गवाहों के बयानों में गंभीर कमियों के आधार पर आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया है। केस दर्ज करते समय सोहाना थाने की पुलिस की सारी कहानी अदालत में कमजोर पड़ गई। आरोपी गुरिंदर पाल सिंह और गायक एलि मांगट का करीबी रहा है। उसने आरोप लगा था। हालांकि उसने अदालत में बयान में…
Read More

CJP टीम पंजाब पहुंची, 2 टॉप स्कूल देखे: गर्ल्स टॉयलेट बिना दरवाजे के मिले; दीपके बोले- BJP शासित राज्य में जाते तो गुंडे पीछे पड़ जाते

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम पहली बार पंजाब के स्कूलों में पहुंची। प्रवक्ता सौरव दास व उनकी टीम ने लुधियाना के 3 स्कूलों का दौरा किया। इसमें से 2 स्कूल लुधियाना के टॉप स्कूल हैं, जिनमें उन्हें कोई खामियां नहीं मिली। जबकि, एक स्कूल के टॉयलेट ठीक हालत में नहीं मिले। टीम को गर्ल्स टॉयलेट बिना दरवाजे के मिले। इस पूरी विजिट का एक वीडियो सौरव दास ने गुरुवार शाम को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है। इसमें बताया कि उन्होंने स्कूलों की ऑडिट रिपोर्ट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए…
Read More

पठानकोट के लधपालवां टोल पर हंगामा: माइनिंग चेकिंग के दौरान ट्रक ड्राइवरों ने बैरियर तोड़े, जबरदस्ती निकाले टिप्पर; मौके पर पहुंची पुलिस

जिला पठानकोट में अवैध खनन और माइनिंग को लेकर अक्सर तनाव की स्थिति देखने को मिलती है। इसी तरह का एक मामला पठानकोट के लधपालवां टोल प्लाजा पर सामने आया, जहां माइनिंग विभाग द्वारा वाहनों की चेकिंग के दौरान अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई। टिप्परों की चैकिंग को लेकर चालकों और माइनिंग विभाग के अधिकारियों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद टिप्पर चालकों ने बैरियर तोड़कर तेज रफ्तार में टिप्परों को टोल प्लाजा से भगा लिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन, आक्रोशित टिप्पर चालकों ने विभागीय अधिकारियों पर जबरन वसूली के आरोप लगाकर…
Read More
सहायक कमिश्नर डॉ. अंकिता कांसल ने विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए

सहायक कमिश्नर डॉ. अंकिता कांसल ने विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए

साहिबजादा अजीत सिंह नगर(गुरप्रीत सिंह): जिला ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन श्री रणजीत पाल सिंह ने जिले के व्यापारियों और दुकानदारों से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा के लिए संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहायक कमिश्नर (जनरल) डॉ. अंकिता कांसल ने विभागवार जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित मामलों पर निर्धारित नियमों एवं समय-सीमा के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने अनावश्यक देरी से बचने के लिए विभागों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। डॉ. अंकिता कांसल ने कहा कि जिला…
Read More