Balwinder Singh

1297 Posts
“पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा” की बैठक आयोजित

“पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा” की बैठक आयोजित

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री एवं पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की अध्यक्ष आरती सिंह राव ने कहा कि जनवरी 2026 में आयोजित पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शीघ्र ही एक विशेष समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। आरती सिंह राव आज चंडीगढ़ में "पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा" की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।इस अवसर पर बैठक में एसोसिएशन के तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत नई गवर्निंग बॉडी के गठन हेतु चुनाव करवाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही यह भी निर्णय लिया…
Read More
साहित्यकार समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं – हरविन्द्र कल्याण

साहित्यकार समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं – हरविन्द्र कल्याण

चण्डीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला द्वारा आज पंचकूला में साहित्य पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया जिसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से पधारे पंजाबी, हिंदी एवं हरियाणवी के 65 साहित्यकारों ने भाग लिया। अकादमी के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।इस अवसर पर हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक, यमुनानगर, विशिष्ट अतिथि, कार्यकारी उपाध्यक्ष, डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री, मनजीत सिंह, सदस्य सचिव, डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी, निदेशक, हिंदी एवं हरियाणवी…
Read More
4,000 नए राशन डिपो खोलने की प्रक्रिया की जाए तेज- राजेश नागर

4,000 नए राशन डिपो खोलने की प्रक्रिया की जाए तेज- राजेश नागर

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बजट घोषणा के अनुरूप सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत 4,000 नए राशन डिपो खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन डिपो का लाइसेंस निलंबित या रद्द किया गया है, उन्हें निकटवर्ती डिपो से जोड़े जाने की जानकारी मुख्यालय के साथ-साथ आम जनता तक भी पहुंचाई जाए ताकि राशन उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रकों…
Read More
पंजाब में ड्रग्स तस्करी, गैंगवार, फिरौती और अपराध की घटनाओं ने आम लोगों में भय का माहौल

पंजाब में ड्रग्स तस्करी, गैंगवार, फिरौती और अपराध की घटनाओं ने आम लोगों में भय का माहौल

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को श्री मुक्तसर साहिब की पावन धरती से पंजाब की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि पंजाब अपनी खोई हुई शान वापस हासिल करे और विकास, सुशासन तथा राष्ट्रहित की राजनीति को अपनाकर देश का नंबर एक राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़े। मुख्यमंत्री ने प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी सहित सभी गुरु साहिबानों, साहिबजादों और महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि श्री मुक्तसर साहिब की यह पवित्र धरती चालीस मुक्तों, भाई महा सिंह जी और माई भागो…
Read More
420 शहीद आश्रितों को मिली सरकारी नौकरी, अग्निवीरों को आरक्षण देने वाला देश का पहला राज्य बना हरियाणा

420 शहीद आश्रितों को मिली सरकारी नौकरी, अग्निवीरों को आरक्षण देने वाला देश का पहला राज्य बना हरियाणा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि कोई भी समाज या राष्ट्र मातृभूमि की रक्षा करने वाले अपने सैनिकों का ऋण नहीं चुका सकता, लेकिन सरकारें उन वीर जवानों तथा उनके परिवारों के कल्याण एवं हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहती हैं। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में हरियाणा सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के जवानों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। राव नरबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 2016 में सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग का गठन किया…
Read More
जापान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में वीडियो के माध्यम से दिया संदेश

जापान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में वीडियो के माध्यम से दिया संदेश

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाली एक अमूल्य धरोहर है। कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया कर्मयोग का संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। गीता हमें कर्तव्य, आत्मविश्वास, संयम और मानव कल्याण का मार्ग दिखाती है। मुख्यमंत्री आज जापान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन अवसर पर उपस्थित लोगों को चंडीगढ़ से वीडियो संदेश के माध्यम से सम्बोधित कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि आज जब विश्व…
Read More
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जनसमस्याओं के समाधान को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जनसमस्याओं के समाधान को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

चण्डीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट पब्लिक रिलेशन्स एंड ग्रीवेंस रिड्रेसल कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए दी किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी के मैनेजर को दोबारा से सस्पेंड करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीआर को निर्देश दिए कि जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक मैनेजर को बहाल नहीं किया जाए। श्री कृष्ण लाल पंवार ने गांव किरमच निवासी राजेश शर्मा की शिकायत पर सुनवाई के दौरान पता चला कि सस्पेंड मैनेजर को दोबारा से बहाल कर दिया, जबकि अभी जांच चल रही है। दूसरी शिकायत पर अंसल…
Read More
CBI ने मल्टी-करोड़ सरकारी निधि घोटाले में हरियाणा के दूसरे IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया

CBI ने मल्टी-करोड़ सरकारी निधि घोटाले में हरियाणा के दूसरे IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सरकारी विभागों के बैंक खातों से सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित गबन से जुड़े मामले में वरिष्ठ हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है, जो इस उच्च-प्रोफ़ाइल वित्तीय घोटाले की चल रही जांच में एक बड़ा विकास है। 2000 बैच के IAS अधिकारी अग्रवाल को सोमवार रात हिरासत में लिया गया और वे इस मामले में गिरफ्तार किए गए राम कुमार सिंह के बाद दूसरे नौकरशाह बने। जांच उन अधिकारियों के एक नेटवर्क के माध्यम से कई सरकारी विभागों के खातों से फंड के कथित गबन के इर्द-गिर्द घूमती…
Read More
हर विधानसभा क्षेत्र बनेगा ‘विकसित हरियाणा-2047’ का आधार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान

हर विधानसभा क्षेत्र बनेगा ‘विकसित हरियाणा-2047’ का आधार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को साकार करने के लिए हरियाणा सरकार ने ‘विकसित हरियाणा-2047’ के व्यापक विजन पर कार्य शुरू कर दिया है। इसी उद्देश्य से आज प्रदेश के सभी विधायकों के साथ आयोजित बैठक में ‘विकसित हरियाणा-2047’ के बारे में चिंतन किया गया। इस अभियान की थीम ‘मेरी विकसित विधानसभा’ रखी गई है, जिसके माध्यम से विकसित हरियाणा की शुरुआत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से होगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा निवास में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को…
Read More
आईआईटी रोपड़ के मार्गदर्शन में एसआईईटी पंचकुला बनेगा उत्कृष्टता का नया केंद्र

आईआईटी रोपड़ के मार्गदर्शन में एसआईईटी पंचकुला बनेगा उत्कृष्टता का नया केंद्र

चंडीगढ (बलविंदर सिंह)- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ और राज्य अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, पंचकुला ने शैक्षणिक सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके आधिकारिक तौर पर एक रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत की है। इस ऐतिहासिक समझौते का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना, ज्ञान के प्रसार को सुगम बनाना और पारस्परिक लाभ के आधार पर छात्रों एवं संकाय सदस्यों (फैकल्टी) को वैश्विक अनुभव के अवसर प्रदान करना है। यह सहयोग अकादमिक और अनुसंधान-संचालित पहलों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करता है, जिसे इंजीनियरिंग छात्रों को शीर्ष स्तर का अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार…
Read More