14
Jul
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि उत्तर पूर्वी अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एनईएसएसी) अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग के माध्यम से राष्ट्रीय रणनीतिक प्राथमिकताओं और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास दोनों का समर्थन करने वाली एक महत्वपूर्ण संस्था के रूप में विकसित हुआ है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि एनईएसएसी भारत-म्यांमार सीमा के साथ-साथ पूर्वोत्तर में अंतर-राज्यीय सीमाओं के भू-स्थानिक मानचित्रण में योगदान दे रही है। इसके साथ ही एनईएसएसी कृषि, आपदा प्रबंधन,…
