16
Sep
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रमुख सीईओ के साथ सेमीकंडक्टर गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री ने भारत के तकनीकी भविष्य को आकार देने में सरकार और सेमीकंडक्टर उद्योग के बीच करीबी सहयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिभा, तकनीक को अपनाने और बुनियादी ढांचे के मामले में भारत की ठोस नींव का उल्लेख किया और कौशल विकास, नवाचार तथा एआई व क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी उभरती हुई प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में उद्योग जगत की व्यापक भागीदारी का आह्वान किया। एआई के क्षेत्र में एक करोड़ लोगों को प्रशिक्षण देने के…
