21
May
नई दिल्ली (राजीव शर्मा) नॉर्डिक समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्डिक देशों के शीर्ष नेताओं को भारतीय शिल्प और सांस्कृतिक विविधता से जुड़ी विशेष भेंटें देकर द्विपक्षीय रिश्तों में सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ाने की कोशिश की। चुनी गई चीज़ें उस देश की भौगोलिक पहचान और स्थानीय संवेदनाओं के अनुरूप रखी गईं, ताकि उपहारों में अर्थ और प्रतीकात्मकता दोनों आएं। फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ऑरपो को राजस्थान की प्रसिद्ध कमल-तलई पिचवाई पेंटिंग दी गई। नथद्वारा शैली से प्रेरित यह कलाकृति कमल से भरपूर जल और प्राकृतिक संतुलन को दर्शाती है, जिसे फिनलैंड की झीलों वाली छवि से जोड़ा गया बताया…
