Rajeev Sharma

ऐतिहासिक यात्रा के बाद आईओएस सागर (आईएनएस सुनयना) कोच्चि लौट आया

ऐतिहासिक यात्रा के बाद आईओएस सागर (आईएनएस सुनयना) कोच्चि लौट आया

दिल्ली(राजीव शर्मा):भारतीय नौसेना ने 20 मई 2026 को कोच्चि में आई.एन.एस. सुनयना के स्वागत के साथ ऐतिहासिक आईओएस सागर यात्रा (अनूठा समुद्री कूटनीति और सहयोग पहल) के सफल समापन का जश्न मनाया। यह यात्रा हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में एक व्यापक बहुराष्ट्रीय यात्रा के बाद सम्पन्न हुई है। 16 भागीदार देशों के 38 कर्मियों वाला यह संयुक्त अभियान, इस क्षेत्र में भारत के पसंदीदा सुरक्षा भागीदार के रूप में उभरने और आईओआर नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग, अंतरसंचालनीयता और क्षमता निर्माण को मजबूत करने के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण प्रमाण है। भारतीय नौसेना और साझेदार देशों (बांग्लादेश,…
Read More
भारत ने विश्व माप विज्ञान दिवस 2026 मनाया; श्री प्रह्लाद जोशी ने नीति निर्माण में विश्वास बढ़ाने में सटीक माप की भूमिका पर प्रकाश डाला

भारत ने विश्व माप विज्ञान दिवस 2026 मनाया; श्री प्रह्लाद जोशी ने नीति निर्माण में विश्वास बढ़ाने में सटीक माप की भूमिका पर प्रकाश डाला

दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग ने आज विश्व मापन दिवस 2026 मनाया, जो 20 मई 1875 को पेरिस में हस्ताक्षरित ऐतिहासिक मीटर कन्वेंशन की 151वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। इस वर्ष के विश्व मापन दिवस की थीम है "मापन: नीति निर्माण में विश्वास का निर्माण"। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने अपने वर्चुअल संबोधन में निष्पक्षता, उपभोक्ता संरक्षण, वैज्ञानिक विश्वसनीयता और पारदर्शी शासन सुनिश्चित करने में माप विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इस वर्ष की थीम का उल्लेख करते हुए श्री जोशी ने बल देकर कहा कि सटीक और विश्वसनीय…
Read More
भारत एशियाई उत्पादकता संगठन (एपीओ) के शासी निकाय के 68वें सत्र की मेजबानी नई दिल्‍ली में करेगा

भारत एशियाई उत्पादकता संगठन (एपीओ) के शासी निकाय के 68वें सत्र की मेजबानी नई दिल्‍ली में करेगा

दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत एशियाई उत्पादकता संगठन (एपीओ) के शासी निकाय का 68वां सत्र नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 20 से 22 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारत की अध्‍यक्षता में हो रहा है। इस सत्र में 20 एपीओ सदस्य देशों के 60 से अधिक वरिष्ठ प्रतिनिधि भाग लेंगे। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल 21 मई 2026 को होने वाले उद्घाटन सत्र में उपस्थित रहेंगे। एपीओ के निदेशक, सलाहकार, एपीओ सदस्य देशों के राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधि और आमंत्रित अतिथियों के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और…
Read More
प्रधानमंत्री ने सुव्यवस्थित मानकों से मानवीय आचरण के मार्गदर्शन को दर्शाने वाले एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

प्रधानमंत्री ने सुव्यवस्थित मानकों से मानवीय आचरण के मार्गदर्शन को दर्शाने वाले एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। इसका अभिप्राय है कि श्रेष्ठ आचरण एक दीपक की तरह है जो न केवल एक व्यक्ति को बल्कि पूरे समाज को आलोकित करता है। श्री मोदी ने कहा कि इसी आदर्श को अपनाकर हमारे देश के लोग आज पूरे संयम, क्षमता और कर्तव्य परायणता के साथ राष्ट्र निर्माण में जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा: "श्रेष्ठ आचरण वह दीपक है, जिससे व्यक्ति के साथ-साथ समाज भी आलोकित होता है। इसी आदर्श को अपनाते हुए हमारे देशवासी आज पूरे संयम, सामर्थ्य और कर्तव्यनिष्ठा से…
Read More
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ मिलकर भारत-स्वीडन संबंधों पर एक संयुक्त लेख लिखा

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ मिलकर भारत-स्वीडन संबंधों पर एक संयुक्त लेख लिखा

दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बताया कि उन्होंने स्वीडन के प्रधानमंत्री श्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ मिलकर एक संयुक्त लेख लिखा है, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि भारत और स्वीडन द्विपक्षीय सहयोग के एक नए युग को कैसे आकार दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हरित परिवर्तन से लेकर मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाओं तक फैली भारत-स्वीडन साझेदारी नवाचार, स्थिरता और दोनों देशों के लोगों के लिए साझा समृद्धि द्वारा दृढ़ता से निर्देशित है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया: प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ एक लेख में, बताया गया है कि भारत…
Read More
प्रधानमंत्री ने इटली के राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रधानमंत्री ने इटली के राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इटली के राष्ट्रपति महामहिम श्री सर्जियो मैटारेला से मुलाकात की। दिल्ली(राजीव शर्मा):राष्ट्रपति भवन क्विरिनाले में मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत-इटली सम्बंधों को मजबूत करने की दिशा में राष्ट्रपति मैटारेला के समर्थन और नेतृत्व के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर ध्यान दिया और व्यापार एवं निवेश, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एवं नवाचार, रक्षा एवं सुरक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) एवं महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, शिक्षा, संस्कृति और जन-सम्बंधों में जारी सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने उभरती प्रौद्योगिकियों और एआई पर भी विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने…
Read More
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री सुश्री जॉर्जिया मेलोनी से भेंट की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री सुश्री जॉर्जिया मेलोनी से भेंट की

दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 20 मई, 2026 को रोम में इटली गणराज्य की प्रधानमंत्री महामहिम सुश्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ औपचारिक वार्ता की।दोनों प्रधानमंत्रियों ने उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की मजबूत गति और द्विपक्षीय सहयोग में मज़बूत वृद्धि और विविधीकरण का स्वागत किया। उन्होंने भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया। दोनो नेताओं ने बहुपक्षीय आयोजनों के दौरान होने वाली बैठकों सहित नेताओं की वार्षिक बैठकों के साथ-साथ नियमित मंत्रिस्तरीय और संस्थागत स्तर की बैठकों के आयोजन पर भी सहमति व्यक्त की।दोनों नेताओं ने भारत-इटली साझेदारी के संपूर्ण पहलुओं पर व्यापक चर्चा…
Read More
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2024 बैच के अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2024 बैच के अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

दिल्ली(राजीव शर्मा):वर्तमान में विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में सहायक सचिव के रूप में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2024 बैच के अधिकारियों के एक समूह ने आज (20 मई, 2026) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने आईएएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय सेवाओं, विशेषकर आईएएस अधिकारियों ने हमारे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब जब देश विकास के उच्च स्तर पर पहुंच चुका है, तो अधिकारियों से अपेक्षाएं भी अधिक हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि युवा अधिकारियों को विविध क्षेत्रों में काम करने का अनूठा अवसर…
Read More
उत्तराखंड में तेल एवं गैस आपूर्ति श्रृंखला में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

उत्तराखंड में तेल एवं गैस आपूर्ति श्रृंखला में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

देहरादून (राजीव शर्म):सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां - इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल, तेल और गैस क्षेत्र को प्रभावित कर रही वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद, उत्तराखंड में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति बनाए हुए हैं। आईओसीएल उत्तराखंड के राज्य स्तरीय समन्वयक श्री कृष्ण कुमार गुप्ता ने बुधवार को कहा कि तेल उद्योग अपने व्यापक आपूर्ति नेटवर्क के माध्यम से ईंधन की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसमें टर्मिनल, डिपो, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और रिटेल आउटलेट शामिल हैं। सभी आउटलेट पर ईंधन वितरण सुचारू रूप से चल रहा है और निर्धारित सुरक्षा…
Read More
ट्रेन आग घटनाओं के पीछे साजिश की आशंका जताई, RPF ने गहन जांच शुरू की

ट्रेन आग घटनाओं के पीछे साजिश की आशंका जताई, RPF ने गहन जांच शुरू की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारतीय रेलवे ने बुधवार को संकेत दिया कि विभिन्न राज्यों में हाल ही में हुई कई ट्रेन आग घटनाएँ दुर्घटना नहीं बल्कि असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर की गई कार्रवाई हो सकती हैं। एक आधिकारिक बयान में रेलवे ने कहा कि कई मामलों की प्रारंभिक जांच में संदिग्ध परिस्थितियाँ सामने आई हैं जो संभावित साजिश की ओर इशारा करती है“हालिया ट्रेन आग घटनाओं की जांच की गई है, और कई मामलों में जांच के दौरान असामाजिक तत्वों की संलिप्तता उभरी है,” बयान में कहा गया। ये टिप्पणियाँ पिछले कुछ दिनों में दर्ज की गई चौंकाने वाली आग घटनाओं की…
Read More