13
Oct
पुंछ (राजीव शर्मा): जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारत में घुसने की कथित कोशिश के दौरान बारूदी सुरंग (लैंडमाइन) विस्फोट में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक शीर्ष कमांडर सहित चार पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह घटना केजी सेक्टर में घटी, जहां यह समूह कड़ी सुरक्षा वाली सीमा के पार घुसपैठ करने का प्रयास कर रहा था। विस्फोट में चारों आतंकियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुहम्मद इश्तियाक, मुहम्मद फैजान, मुहम्मद वकास और मुहम्मद आसिम के रूप में हुई है। मुहम्मद फैजान की पहचान पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के…
