12
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भारत और ब्रिटेन के व्यवसायों का आह्वान किया कि वे भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) से उत्पन्न अवसरों को व्यापार, निवेश, साझेदारियों और रोजगार सृजन के विस्तार में परिवर्तित करें। भारत-ब्रिटेन संयुक्त आर्थिक एवं व्यापार समिति (जेईटीसीओ) के 16वें सत्र के अंतर्गत आयोजित जेईटीसीओ बिजनेस पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों को वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखना चाहिए और अधिक आर्थिक महत्वाकांक्षा एवं सहयोग के लिए भारत-ब्रिटेन विजन 2035 को एक रूपरेखा बनानी चाहिए। श्री गोयल…
