04
Oct
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अपने सिंगापुर दौरे के दौरान सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा सिंगापुर में भारत के राजदूत डॉ. शिल्पक अंबुले भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सिंगापुर के विशिष्ट उद्योगपतियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस उच्चस्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत और सिंगापुर के बीच पारस्परिक सहयोग एवं समन्वय को और अधिक मजबूत बनाना तथा दोनों देशों के बीच व्यापार…
