17
Aug
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में देश-विदेश के निवेशकों को हरियाणा में निवेश के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से 23 और 24 अगस्त को ‘हैपनिंग हरियाणा’ रोडशो आयोजित किया जाएगा। रोडशो के माध्यम से निवेशकों को हरियाणा की औद्योगिक क्षमता, मजबूत आधारभूत ढांचे और निवेश के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। राव नरबीर सिंह ने बताया कि रोडशो का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के विजन में हरियाणा की भूमिका को प्रदर्शित करना तथा प्रदेश को औद्योगिक…
