07
Nov
कैलगरी, कनाडा (राजीव शर्मा): गीता परिवार इंक. द्वारा रविवार, 15 नवंबर 2026 को "आज के चुनौतीपूर्ण समय में बाल संस्कार" विषय पर दो विशेष सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में 'लर्नगीता' के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं कार्यक्रम निदेशक, गीता विशारद डॉ. आशु गोयल जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। डॉ. आशु गोयल जी श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षाओं के माध्यम से बच्चों में सुदृढ़ नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक समझ को विकसित करने पर अपने विचार साझा करेंगे। इन सत्रों में मूल्य-आधारित परवरिश (पैरेंटिंग), चरित्र निर्माण और वर्तमान चुनौतीपूर्ण माहौल में संस्कारों के महत्व पर मुख्य रूप…
