30
Oct
कैलगरी (राजीव शर्मा): अल्बर्टा सरकार लाइसेंस प्राप्त बाल-देखभाल (चाइल्डकेयर) केंद्रों में सुरक्षा मानकों को सख्त करने के लिए नए उपाय प्रस्तावित कर रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि डेकेयर प्रदाताओं से जुड़ी गंभीर घटनाओं, नियामक उल्लंघनों और अन्य समस्याओं की समय पर जानकारी माता-पिता तक पहुंचे। ये प्रस्तावित संशोधन 'बिल 35' यानी 'एजुकेशन एंड चाइल्डकेयर (सिक्योरिंग पैरेंटल इन्वॉल्वमेंट) स्टैच्यूट्स अमेंडमेंट एक्ट, 2026' का हिस्सा हैं। यदि यह विधेयक पारित हो जाता है, तो यह 'अर्ली लर्निंग एंड चाइल्ड केयर एक्ट' में संशोधन करेगा, जिससे प्रांतीय सरकार को चाइल्डकेयर लाइसेंस आवेदकों के मूल्यांकन और अर्ली चाइल्डहुड एजुकेटर प्रमाणपत्रों…
