18
Sep
तरनतारन में पंजाब वेयरहाउस के जिला प्रबंधक (डीएम) गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में हाईकोर्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और उनके पीए दिलबाग सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। शुक्रवार को जस्टिस अमन चौधरी की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। यह मामला 21 मार्च का है। गगनदीप सिंह रंधावा ने वीडियो बनाते हुए जहरीला पदार्थ निगल लिया था। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में उन्होंने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और पीए दिलबाग सिंह पर मारपीट और दबाव बनाने के…
