21
Sep
तरनतारन में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश कश्मीर सिंह उर्फ पुंगी को पुलिस ने ढेर कर दिया है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और तरनतारन CIA स्टाफ के साथ उसकी मोहल्ला मुरादपुर में मुठभेड़ हुई। इस दौरान उसका एक साथी भी घायल हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से हथियार भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही डीआईजी फिरोजपुर रेंज स्नेहदीप शर्मा, एसपी इन्वेस्टिगेशन रिपुदपन सिंह वहां पहुंचे। डीआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि मुरादपुर के रहने वाले कश्मीर सिंह उर्फ पुंगी ने पुलिस पार्टी पर दो बार फायरिंग की थी। पहली घटना में थाना सिटी तरनतारन में तैनात…
