ArvindKejriwal

‘मैं दिमागी नक्सल हूं, क्योंकि देशभक्त हूं’, केजरीवाल ने जताया गर्व

‘मैं दिमागी नक्सल हूं, क्योंकि देशभक्त हूं’, केजरीवाल ने जताया गर्व

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):आम आदमी पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री की ओर से देश में सरकार के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को ‘दिमागी नक्सल’ कहने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि हां, मैं दिमागी नक्सल हूं, क्योंकि मैं देशभक्त हूं और मुझे इस पर गर्व है। इस देश में जो सवाल उठाए, सड़ी-गली व्यवस्था बदला चाहे और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना देखे, प्रधानमंत्री के हिसाब से वह दिमागी नक्सल है। आज अगर भगत सिंह और बाबा साहब अंबेडकर जिंदा होते, तो प्रधानमंत्री उन्हें भी नहीं छोड़ते…
Read More
आदिवासियों के हक की लड़ाई सिर्फ AAP लड़ रही: केजरीवाल

आदिवासियों के हक की लड़ाई सिर्फ AAP लड़ रही: केजरीवाल

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विश्व आदिवासी दिवस पर देश भर के आदिवासी समाज को बधाई देते हुए कहा कि आजाद भारत में सबसे ज्यादा अन्याय आदिवासी समाज के साथ हुआ है। दूसरी सभी पार्टियों ने आदिवासी समाज के जल, जंगल और ज़मीन पर डाका डाला और उनसे छीन कर बड़ी-बड़ी कंपनियों को दे दिया। केवल आम आदमी पार्टी ही आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए लड़ रही है। आज आदिवासी नेता चैतर वसावा एक झूठे केस में जेल में हैं, क्योंकि वे आदिवासी समाज की आवाज़ उठा रहे थे। हम सभी उनके जल्द…
Read More
E20 विवाद: BJP ने केजरीवाल को घेरा, केंद्र ने अमेरिका से इथेनॉल आयात के दावे को बताया गलत

E20 विवाद: BJP ने केजरीवाल को घेरा, केंद्र ने अमेरिका से इथेनॉल आयात के दावे को बताया गलत

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): भारत के इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई। केंद्र ने उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि देश के E20 ईंधन कार्यक्रम के लिए अमेरिका से इथेनॉल आयात किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया, जबकि सरकार ने दोहराया कि पेट्रोल में मिश्रण के लिए इस्तेमाल होने वाला इथेनॉल पूरी तरह घरेलू उत्पादकों से लिया जाता है। विवाद उस समय बढ़ा जब केजरीवाल ने…
Read More
‘मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित’—केजरीवाल ने Meta से मांगा स्पष्टीकरण

‘मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित’—केजरीवाल ने Meta से मांगा स्पष्टीकरण

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि भारत में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने ऐसी ही समस्या का सामना कर रहे लोगों से उनसे संपर्क करने की अपील की। एक्स पर पोस्ट में केजरीवाल ने कहा कि Meta के भारत कार्यालय में पूछताछ से पता चला कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है और देश में उपलब्ध नहीं है। एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में केजरीवाल ने कहा, “मुझे पता चला है कि जो भी इथेनॉल या पेपर लीक के खिलाफ बोल रहा…
Read More
केजरीवाल का तीखा बयान— ‘प्रधानमंत्री, हमें नहीं, ट्रंप को दिखाइए अपनी ताकत’

केजरीवाल का तीखा बयान— ‘प्रधानमंत्री, हमें नहीं, ट्रंप को दिखाइए अपनी ताकत’

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): ई-20 पेट्रोल के विरोध में 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पैदल मार्च करते हुए उनके आवास जा रहे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल लोगों से मिली 2.33 लाख से ज्यादा पीटिशन के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और पीएम से मिलाने की मांग करने लगे। पुलिस ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री मिलना नहीं चाहते हैं और सारी पीटिशन लेकर धरना खत्म करा दिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार ट्रंप के दबाव में…
Read More
PM आवास की ओर बढ़ रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोका, E20 पेट्रोल के खिलाफ AAP का प्रदर्शन

PM आवास की ओर बढ़ रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोका, E20 पेट्रोल के खिलाफ AAP का प्रदर्शन

नई दिल्ली(राजीव शर्मा) : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कई वरिष्ठ नेताओं को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करते समय रोक दिया। वे केंद्र की E20 पेट्रोल नीति के विरोध में जुटाई गई 2.30 लाख से अधिक याचिकाएं सौंपने जा रहे थे। करीब 100 समर्थकों के साथ निकले इस प्रतिनिधिमंडल का मकसद देशभर से जुटाए गए हस्ताक्षर और एथेनॉल-मिश्रित ईंधन की समीक्षा की मांग पहुंचाना था। लेकिन पुलिस ने 5, फिरोज शाह रोड के पास मार्च रोक दिया, जिसके बाद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, जैस्मिन शाह और अन्य AAP नेताओं ने…
Read More
केजरीवाल का भाजपा पर निशाना, बोले- पंजाब की तरह हर महिला को मिले लक्ष्मी योजना का लाभ

केजरीवाल का भाजपा पर निशाना, बोले- पंजाब की तरह हर महिला को मिले लक्ष्मी योजना का लाभ

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली लक्ष्मी योजना मंे कड़ी शर्तें लगाने पर भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार से सीखना चाहिए। ‘‘आप’’ सरकार ने पंजाब में कोई शर्त नहीं लगाई है। अगर घर में चार महिलाएं हैं तो सभी को मावां-धीयां सत्कार योजना का लाभ मिल रहा है। जबकि दिल्ली सरकार ने 10 साल से रहने का प्रमाण और एमपी-एमएलए की मंजूरी की कड़ी शर्त लगा रखा है। इससे साफ है कि ये बहुत कम महिलाओं…
Read More
E-20 के विरोध में केजरीवाल का बड़ा ऐलान, जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक करेंगे मार्च

E-20 के विरोध में केजरीवाल का बड़ा ऐलान, जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक करेंगे मार्च

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ई-20 पेट्रोल के विरोध में जनता के पत्रों के साथ मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि वह दोपहर 12 बजे 100 लोगों के साथ ‘‘आप’’ मुख्यालय से पीएम आवास के लिए निकलेंगे। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मिलेंगे और हमारी बात सुनेंगे। उन्होंने बताया कि मात्र कुछ दिनों में ही ई-20 के खिलाफ 2,33,238 लोगों ने ऑनलाइन प्रधानमंत्री के नाम याचिका साइन की है। मैंने पीएम से मिलने के लिए एक माह पहले समय भी मांगा था, लेकिन अब तक उनका जवाब नहीं मिला है। उन्होंने…
Read More
केजरीवाल का दावा: पिछले साल 1 अरब लीटर इथेनॉल आयात हुआ, इस साल 5 गुना बढ़ेगा

केजरीवाल का दावा: पिछले साल 1 अरब लीटर इथेनॉल आयात हुआ, इस साल 5 गुना बढ़ेगा

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): आम आदमी पार्टी की ओर से शनिवार को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन ब्लब में आयोजित नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 को देश भर से जबरदस्त समर्थन मिला। कॉमेडियन श्याम रंगीला ने ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के सवालों का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदाज में देकर ऑनलाइन और ऑफलाइन टाउनहॉल को देख रहे 7 लाख से अधिक लोगों को हंसने और जबरदस्ती ई-20 के थोपने के पीछे की वजह को समझने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों की तरफ से मोदी सरकार के सामने तीन मांगे रखी। पहला, पेट्रोल पंप पर ई-20 और…
Read More
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: दोपहर 12 बजे 100 लोगों के साथ पीएम आवास के लिए करूंगा कूच

केजरीवाल का बड़ा ऐलान: दोपहर 12 बजे 100 लोगों के साथ पीएम आवास के लिए करूंगा कूच

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। शनिवार को उन्होंने एलान किया कि वह 4 अगस्त (मंगलवार) को ई-20 के खिलाफ देश के लोगों से ऑनलाइन मिली पीटिशन को लेकर प्रधानमंत्री से मिलने उनके घर जाएंगे। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री से मिलने के लिए निकलूंगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मेरे साथ प्रधानमंत्री के घर वहीं लोग चलें, जिन्हें डंडे और जेल जाने से डर नहीं लगता है। साथ ही उम्मीद जताई कि नेता विपक्ष को…
Read More