दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के एक लेख को साझा किया, जिसमें भारत में एशियाई शेरों की बढ़ती संख्या का वर्णन किया गया है। इन शेरों की संख्या बढ़ रही है तथा उनके पर्यावास में विस्तार हो रहा है। श्री मोदी ने कहा कि सामुदायिक भागीदारी से वन्य जीव संरक्षण की सरकार की प्रतिबद्धता इन विशिष्ट प्रजातियों को पीढि़यों तक संरक्षित रखने का प्रेरक उदाहरण है।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:
एक शानदार वापसी! भारत में एशियाई शेरों की संख्या बढ़ रही है तथा उनके पर्यावास में विस्तार हो रहा है।
सामुदायिक भागीदारी से वन्य जीव संरक्षण की सरकार की प्रतिबद्धता इन विशिष्ट प्रजातियों को पीढि़यों तक संरक्षित रखने का प्रेरक उदाहरण है।
