मनीला में गुरुद्वारा खालसा दीवान पहुंचे PM मोदी, सिख परंपराओं के प्रति जताया सम्मान

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने मनीला में खालसा दीवान गुरुद्वारे का भ्रमण किया और ‘पंज प्यारे’ (संगत) की उपस्थिति में गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण के लिए आधारशिला रखी। इस अवसर पर सीनेटर महामहिम फ्रांसिस जोसेफ एस्कुडेरो और मनीला के मेयर श्री फ्रांसिस्को इस्को मोरेनो सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

मूल रूप से वर्ष 1901 में स्थापित और वर्ष 1903 में विधिवत रूप से संगठित इस संस्था को वर्ष 1924 में ‘खालसा दीवान’ के रूप में पंजीकृत किया गया था। खालसा दीवान गुरुद्वारे को फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा होने का विशेष गौरव प्राप्त है। यह मनीला में सिख और अन्य समुदायों के लिए अपनी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और परोपकारी गतिविधियों के माध्यम से एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

खालसा दीवान गुरुद्वारा भारतीय-सिख समुदाय और फिलीपींस के लोगों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में स्थित है।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *