नई दिल्ली(राजीव शर्मा):राज्यसभा के सभापति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले पुनर्निर्वाचित सदस्य श्री हरदीप सिंह पुरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री हरदीप सिंह पुरी ने अंग्रेजी में शपथ ली।
इस अवसर पर लोकसभा सदस्य, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया; पंचायती राज मंत्री तथा मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह; और विधि एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यसभा के महासचिव श्री पी.सी. मोदी और सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
