नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुए हादसे में मृतकों के निकटतम परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में बताया:
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुए हादसे के मद्देनजर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है।
