Punjab

हंसराज हंस फिर बिखेरेंगे सुरों का जादू, 29 जुलाई को आएगा ‘आजा दोवें नचिए’

हंसराज हंस फिर बिखेरेंगे सुरों का जादू, 29 जुलाई को आएगा ‘आजा दोवें नचिए’

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): मशहूर सूफी एवं पंजाबी गायक पद्मश्री हंसराज हंस एक बार फिर अपने नए पंजाबी सिंगल ‘आजा दोवें नचिए’ के साथ संगीत प्रेमियों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। गीत का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीज़र जारी कर दिया गया है, जिसने रिलीज से पहले ही प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। वेवकानो म्यूजिक और हरप्रीत सेखों द्वारा प्रस्तुत यह गीत प्यार, अपनत्व और पंजाबी संगीत के जश्न को समर्पित है। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि युवराज हंस पहली बार अपने पिता हंसराज हंस के किसी म्यूजिक प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। गीत में साक्षी…
Read More
‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ बनी बुजुर्ग महिलाओं का सहारा, 100+ आयु की महिलाओं को भी मिल रहा सम्मान

‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ बनी बुजुर्ग महिलाओं का सहारा, 100+ आयु की महिलाओं को भी मिल रहा सम्मान

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):पंजाब की सौ वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए भगवंत मान सरकार द्वारा ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत दी जा रही वित्तीय सहायता केवल आर्थिक मदद नहीं है। यह उनके जीवन की संध्या बेला में सम्मान, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का एक नया आधार है। इन महिलाओं में से कई चलने-फिरने में असमर्थ हैं , तो किसी को ठीक से सुनाई नहीं देता या कोई ठीक से बोल पाने में असमर्थ है। फिर भी, सौ वर्षों का पड़ाव पार कर चुकी ये महिलाएँ इस बात को भली-भाँति समझती हैं कि उन्हें मिलने वाली यह राशि उनकी…
Read More
‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ से 5.12 लाख लाभार्थियों को ₹914 करोड़ से अधिक का मुफ्त कैशलेस इलाज: डॉ. बलबीर सिंह

‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ से 5.12 लाख लाभार्थियों को ₹914 करोड़ से अधिक का मुफ्त कैशलेस इलाज: डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़/पटियाला(गुरप्रीत सिंह):पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ अपने केवल साढ़े छह महीनों में ही 5.12 लाख लोगों को 914 करोड़ रुपये से अधिक का कैशलेस मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाकर पंजाबियों के लिए वरदान साबित हुई है। पटियाला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आंकड़े जारी करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इस योजना ने…
Read More
फिरोजपुर के मखू में ASI की आत्महत्या मामले में नया मोड़, परिवार के बयान के आधार पर FIR दर्ज; वीडियो भी आया सामने

फिरोजपुर के मखू में ASI की आत्महत्या मामले में नया मोड़, परिवार के बयान के आधार पर FIR दर्ज; वीडियो भी आया सामने

पंजाब के फिरोजपुर के मखू में सहायक उप-निरीक्षक (ASI) की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने नया घटनाक्रम सामने आने के बाद परिजनों के बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के दौरान ASI द्वारा रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे पुलिस महत्वपूर्ण साक्ष्य मानकर जांच में शामिल कर रही है। मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है।  पुलिस के अनुसार, मृतक ASI के परिजनों ने कुछ लोगों पर मानसिक प्रताड़ना और दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। इन्हीं आरोपों के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों…
Read More
पंजाब एससी आयोग ने मांगी रिपोर्ट, चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने अधिकारियों को जारी किया नोटिस

पंजाब एससी आयोग ने मांगी रिपोर्ट, चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने अधिकारियों को जारी किया नोटिस

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने एक मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी कर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए अधिकारियों से निर्धारित समय के भीतर जवाब देने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।  आयोग के अनुसार, यदि जांच में अनुसूचित जाति समुदाय के किसी व्यक्ति के अधिकारों का उल्लंघन या प्रशासनिक लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि आयोग अनुसूचित जाति समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध…
Read More
खन्ना में फर्जी CIA अधिकारी बनकर लोगों को धमकाने वाला गिरफ्तार, नकली पिस्टल भी बरामद

खन्ना में फर्जी CIA अधिकारी बनकर लोगों को धमकाने वाला गिरफ्तार, नकली पिस्टल भी बरामद

पंजाब के खन्ना में पुलिस ने खुद को CIA स्टाफ का अधिकारी बताकर लोगों को डराने-धमकाने और रौब झाड़ने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक नकली पिस्टल भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल वह लोगों पर धाक जमाने के लिए करता था।  पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को CIA का कर्मचारी बताकर आम लोगों से बातचीत करता था और पुलिस अधिकारी होने का झूठा दावा करता था। शिकायत मिलने के बाद खन्ना पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ…
Read More
जीरकपुर–पंचकूला बाईपास पर हाईकोर्ट सख्त, नए सर्वे का आदेश; पेड़ों की कटाई रोकने पर जोर

जीरकपुर–पंचकूला बाईपास पर हाईकोर्ट सख्त, नए सर्वे का आदेश; पेड़ों की कटाई रोकने पर जोर

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को प्रस्तावित जीरकपुर–पंचकूला बाईपास का नया सर्वे करने का निर्देश दिया है और कहा है कि परियोजना आगे बढ़ाने से पहले हर संभावित अलाइनमेंट पर विचार किया जाए। अदालत ने यह भी सुझाव दिया कि निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए प्राधिकरण किसी स्वतंत्र तकनीकी संस्थान की मदद ले सकता है। यह निर्देश पर्यावरणीय आधार पर मौजूदा बाईपास अलाइनमेंट को चुनौती देने वाली जनहित याचिकाओं की सुनवाई के दौरान आया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अश्विनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति रोहित कपूर की खंडपीठ ने कहा कि विकास परियोजनाएं तभी आगे…
Read More
पंजाबी अभिनेता रब्बी कंदोला अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल, पार्टी को मिला बड़ा चेहरा

पंजाबी अभिनेता रब्बी कंदोला अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल, पार्टी को मिला बड़ा चेहरा

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): अकाली दल वारिस पंजाब दे को गुरुवार को उस समय बड़ा राजनीतिक और सामाजिक बल मिला, जब प्रसिद्ध पंजाबी फिल्म अभिनेता रब्बी कंदोला अपने समर्थकों सहित पार्टी में शामिल हो गए। चंडीगढ़ प्रेस क्लब, सेक्टर-27 में आयोजित समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर रब्बी कंदोला ने कहा कि वे पार्टी की उस सोच से प्रभावित होकर जुड़े हैं, जो पंजाबी मां-बोली के संरक्षण, पंजाबियों के अधिकारों की रक्षा, युवाओं की शिक्षा, पेपर लीक जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई तथा रोजगार संबंधी कड़े और पारदर्शी कानून…
Read More
हरजोत सिंह बैंस का दावा: पंजाब अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्रांति का नेतृत्व करेगा

हरजोत सिंह बैंस का दावा: पंजाब अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्रांति का नेतृत्व करेगा

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): स्कूली शिक्षा में महत्वपूर्ण बदलाव लाने के उद्देश्य से, पंजाब पहली से 12वीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को मुख्य विषय के रूप में शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) 'सरबत.एआई' परियोजना के तहत चरणबद्ध तरीके से इस पाठ्यक्रम को लागू करेगा, जो देश में सबसे बड़े राज्य-स्तरीय एआई शिक्षा मिशनों में से एक है और पंजाब को भविष्य की शिक्षा में देश के अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करता है। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के…
Read More
तीर्थ यात्रा बस हमले को लेकर AAP का कांग्रेस पर निशाना, बलतेज पन्नू ने लगाए गंभीर आरोप

तीर्थ यात्रा बस हमले को लेकर AAP का कांग्रेस पर निशाना, बलतेज पन्नू ने लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने मंगलवार को आप सरकार की मुख्यमंत्री’ तीर्थ यात्रा’ स्कीम के तहत चल रही बस पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि इस घटना कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंजाम दिया, जो इस जनहित पहल की बढ़ती लोकप्रियता और सफलता से बौखला गए है। आप नेता शमिंदर सिंह खिंडा के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम राज्य की सबसे सफल जन कल्याण योजनाओं के तौर उभरी है, जिससे लाखों लोगों को फ्री धार्मिक यात्रा…
Read More