20
Aug
शिमला (राजीव शर्मा): हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 अगस्त को बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है, जबकि राज्य मौजूदा मानसून सीजन से हुए भारी नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है। मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है, जिससे संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का खतरा बना हुआ है। खराब मौसम के इस लंबे दौर के कारण राज्य भर में लगभग ₹1,033 करोड़ के नुकसान का अनुमान है। लोक निर्माण विभाग (PWD) सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जिसने अपनी संपत्तियों और बुनियादी ढांचे को करीब ₹750…
