13
Aug
सिरमौर (राजीव शर्मा): हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में राजगढ़ उपमंडल के तहत एक मकान के अचानक ढह जाने से पारिवारिक त्रासदी सामने आई है। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो-दो साल के दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार दोपहर दीदग इलाके से सामने आई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के अनुसार, यह मकान मौजा पीसी दीदग के छीछड़िया गांव निवासी भीम सिंह का था। मकान ढहने के वक्त इमारत के अंदर चार लोग मौजूद थे। स्थानीय निवासी तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में…
