15
Sep
शिमला (राजीव शर्मा): हिमाचल प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां अगले तीन दिनों तक और जारी रहने के आसार हैं, जिसके चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है, जिससे लगातार जारी बारिश के बीच लोगों को कुछ राहत मिली है। आगामी बारिश से अगले 72 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार, 18 सितंबर से हिमाचल प्रदेश में मानसून की…
