21
Oct
अमृतसर (गुरप्रीत सिंह): अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशीले पदार्थों, अवैध हथियारों और विस्फोटकों से जुड़े एक कथित तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.491 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।इस कार्रवाई के बाद स्थानीय अपराधियों और विदेशी तस्करों के बीच संदिग्ध संपर्कों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती पूछताछ से संकेत मिलता है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति कथित तौर पर विदेश में बैठे उन हैंडलर्स के संपर्क में थे, जिन्होंने आपराधिक समूहों के बीच वितरण के लिए अवैध हथियार सप्लाई किए थे।पुलिस…
