20
Oct
पानीपत में टोल प्लाजा पर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे एक युवक को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली युवक के पैर में लगी और आरपार निकल गई। बताया जा रहा है कि टोल पर भीड़ और शोर शराबा होने की वजह से युवक को शुरुआत में गोली लगने का पता तक नहीं चला। चंद सेंकड बाद पैर से खून निकलने लगा तो उसे गोली लगने का एहसास हुआ। घायल को उपचार के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।…
