01
Aug
फगवाड़ा(गुरप्रीत सिंह): पंजाब के फगवाड़ा के 17 वर्षीय छात्र ने पर्यावरणीय चुनौती को एक नवाचारी बिज़नेस आइडिया में बदलते हुए धान की पराली से इको-फ्रेंडली बॉक्सिंग पंचिंग बैग तैयार किए हैं। अपनी पहल ‘हार्वेस्टहिट’ के जरिए वीर प्रताप सरदाना दिखा रहे हैं कि कैसे कृषि अपशिष्ट को उपयोगी उत्पाद में बदलते हुए पराली जलाने की समस्या से निपटा जा सकता है। हर साल उत्तर भारत में धान की बड़ी मात्रा में पराली जलाए जाने से गंभीर वायु प्रदूषण और खराब एयर क्वालिटी होती है। फसल अवशेष को बेकार मानने के बजाय वीर ने इसमें मूल्यवान उत्पाद बनाने का अवसर देखा…
