19
Aug
चंडीगढ़ (गुरप्रीत सिंह): पंजाब पुलिस ने कथित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्कों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए तीन वांछित संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें मलेशिया से डिपोर्ट (निर्वासित) किया गया और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया। यह ऑपरेशन काउंटर इंटेलिजेंस विंग के ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (OFTEC) द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों के समन्वय से चलाया गया। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस बहबल, अजय सिंह और पवनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों कई आपराधिक मामलों में वांछित थे और भारत डिपोर्ट किए…
