18
Aug
नूंह: हरियाणा के नूंह जिले के लहरवाड़ी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के बाद गोलीबारी का मामला सामने आया है। घटना में अजरुद्दीन की गोली लगने से मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो पक्षों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। मामला बढ़ने पर फायरिंग की गई, जिसमें अजरुद्दीन को गोली लगी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस…
