29
Oct
नई दिल्ली (गुरप्रीत सिंह): पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कॉन्सर्ट से पहले दिल्ली पुलिस को एक शिकायत सौंपी गई है, जिसमें कुछ खास गीतों, मंच पर बच्चों की भागीदारी और कार्यक्रम के दौरान नकली बुलेट बेल्ट के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाने की मांग की गई है। चंडीगढ़ निवासी डॉ. पंडितराव धरेनवर ने दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त (DCP) को पत्र लिखकर कॉन्सर्ट के दौरान अपनाए जाने वाले कुछ तौर-तरीकों के संभावित असर को लेकर चिंता जताई है। शिकायत में प्रस्तुति से पहले अधिकारियों से दखल देने की मांग की गई है,…
