BJP की नशामुक्त यात्रा को AAP ने काले झंडे दिखाए, पठानकोट में नारेबाजी

कैथल के पूंडरी में भाजपा पार्षद पर सड़क पर शराब की बोतल और म्यूजिक सिस्टम रखकर हंगामे का आरोप है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनकी टीम के साथ भी हाथापाई की गई। इसके बाद पुलिस मनोनीत पार्षद सहित 2 साथियों को चौकी ले आई। तीनों को रातभर चौकी में रखा गया।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। कुछ युवक पूंडरी विधायक सतपाल जांबा का नाम लेकर अभद्र टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। पूंडरी चौकी इंचार्ज ASI ऋषि ने पार्षद से पूछा कि तुम क्या शराब पीकर सड़क पर DJ बजाओगे? इस पर पार्षद करते नजर आ रहे हैं- बजाऊंगा।

मामले में ASI ऋषि का कहना है कि सड़क पर शराब की बोतल रखकर हुड़दंग की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो अमित सैनी अपने दो साथियों के साथ शराब के नशे में मिले। उधर, पार्षद अमित का कहना है कि उन्होंने शराब नहीं पी थी। पुलिस ने उनके साथ एक घंटे तक मारपीट की।

हंगामे के दौरान पार्षद के साथी वीडियो बनाने लगे।

हंगामे के दौरान पार्षद के साथी वीडियो बनाने लगे।

पहले पढ़िए, वीडियो में क्या कहासुनी हुई

चौकी इंचार्ज- भाई ये क्या कर रहा है तू? पार्षद- बुला ले एसपी को तू, हमारा घर है ये।

चौकी इंचार्ज- तेरा घर होगा, मैं कौनसा उठाकर ले जा रहा हूं। कैसे बकवास कर रहा है तू। शराब पीकर तुम बकवास कर रहे हो। पार्षद- जब हमारे सैनियों का छोरा पीटा, तो क्या आपकी ड्यूटी नहीं बनती थी।

चौकी इंचार्ज- वो तो समझौता करे बैठा है। तुम क्या दारू पीकर सड़कों पर डीजे बजाओगे। पार्षद- बजाउंगा, औरों को क्यों नहीं रोक रहे तुम।

(इस बीच एक अन्य युवक पूंडरी विधायक के बारे में अपशब्द कहते भी सुनाई दे रहा है। वह कह रहा है कि मैं फोन करता हूं, सारे गांव को बुला लूंगा। रोड़ हैं हम )

पार्षद- है क्या है यहां, अफीम है क्या? चौकी इंचार्ज- मुझे क्या पता, तुम मुझे दिखे तो मैं यहां आ गया। दारू पीकर बकवास कर रहे हो।

पार्षद- कोई बात नहीं

(इस बीच अन्य युवक चौकी इंचार्ज को कहता है कि सर हमने कोई गलत तो नहीं किया है। हमें पता है कि तू विधायक का साथ दे रहा है)

पार्षद- बिना सैनियों की वोट के कोई बन जाएगा क्या? चौकी इंचार्ज- बना लेना, मुझे कौनसा इलेक्शन लड़ना है।

पार्षद- तू मुलाजिम है और उसी पोस्ट पर काम कर। चौकी इंचार्ज- घूंट मारकर फालतू बकवास कर रहा है।

हंगामे के बाद पार्षद अमित फेस नीचे कर खड़े हो गए।

हंगामे के बाद पार्षद अमित फेस नीचे कर खड़े हो गए।

ASI बोले- समझाने पर हाथापाई की

पूंडरी चौकी इंचार्ज ASI ऋषि ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। सूचना मिली थी कि चीमा कॉलोनी में कुछ युवक बीच सड़क पर 2 गाड़ियों पर बूफर और शराब की बोतलें रखकर हुड़दंग कर रहे हैं।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अमित सैनी अपने दो साथियों के साथ नशे में मिले। उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके साथियों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद तीनों को चौकी लाया गया। पुलिस के अनुसार, तीनों को रातभर चौकी में रखा गया और सुबह चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

पार्षद बोले- पुलिस ने एक घंटे तक पीटा

उधर, पार्षद अमित सैनी ने पुलिस के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि सामने आया वीडियो एडिट है। रात करीब 10:30 बजे पुलिस उन्हें बिना एफआईआर के चौकी लेकर गई, जहां करीब एक घंटे तक उनके साथ मारपीट की गई।

अमित का कहना है कि उस रात उनकी बेटी का जन्मदिन था और वह अपने घर के पास खड़े थे। पुलिस ने उनका ब्लड सैंपल भी लिया, लेकिन जांच में शराब के सेवन की पुष्टि नहीं हुई। उन्हें करीब 24 घंटे तक थाने में रखा गया। अब पूरे मामले की शिकायत सीएम नायब सैनी से करेंगे।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *