जीएसटी घोटाले में पंजाब मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी रिमांड

पंजाब (गुरप्रीत सिंह): कथित 100 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को गुरुग्राम की अदालत ने सात दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई उस जांच के बाद हुई, जिसमें ईडी ने दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में उनके और उनके कारोबारी हितों से जुड़े कई ठिकानों पर छापे मारे थे।

जांच एजेंसी के अनुसार, मामला मोबाइल फोन की खरीद-बिक्री से जुड़ी संदिग्ध फर्जी लेनदेन से संबंधित है। आरोप है कि कुछ ऐसे फर्जी या निष्क्रिय फर्मों के नाम पर कारोबार दिखाया गया, जिनका वास्तविक गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं था। इसी आधार पर गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट, निर्यात से जुड़े जीएसटी रिफंड और अन्य वित्तीय लाभ लेने की कोशिश की गई।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली स्थित कई कंपनियां भी जांच के दायरे में हैं, जिन पर बिना वास्तविक व्यापार के केवल कागजी सौदे कराने का आरोप है। अधिकारियों का मानना है कि इन लेनदेन से सरकार को भारी राजस्व नुकसान हुआ और धन को अवैध तरीके से आगे बढ़ाने की कोशिश की गई।

सुनवाई के दौरान ईडी ने मंत्री की 10 दिन की कस्टोडियल पूछताछ की मांग की थी। एजेंसी का कहना था कि जब्त दस्तावेजों की जांच और वित्तीय संबंधों की तह तक पहुंचने के लिए और पूछताछ जरूरी है। हालांकि, अदालत ने सात दिन की रिमांड मंजूर की।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *