हिमाचल(गुरप्रीत सिंह): हिमाचल प्रदेश मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 11 मई से राज्य में फिर से व्यापक बारिश शुरू हो जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में हल्की-मध्यम फुहारें 15 मई तक जारी रहेंगी, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात भी संभव है।
अधिकारियों के अनुसार, 12 से 14 मई के बीच वर्षा की तीव्रता बढ़ेगी, जिसके लिए कई इलाकों में ऑरेंज व येलो अलर्ट लगाए गए हैं। अलग-अलग जगहों पर ओले, आंधी, बिजली चमकना व तेज हवाओं की आशंका है। पहाड़ी इलाकों में अचानक बदलाव से जीवन प्रभावित हो सकता है, इसलिए ग्रामीणों व पर्यटकों को सतर्क रहने को कहा गया है।
इस दौर में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री व अधिकतम 3-5 डिग्री गिरेगा। पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश हुई, जिससे ठंडक बढ़ी।
प्रमुख शहरों में तापमान: शिमला (अधिकतम 21.8°C), धर्मशाला (29°C), मनाली (24°C), कांगड़ा (32.3°C), सुंदरनगर (32.4°C), मंडी (31.2°C), सोलन (27°C), नाहन (27.6°C), भुंतर (30.5°C), काल्पा (24.6°C)। यात्रियों को आधिकारिक पूर्वानुमान चेक करने की सलाह दी गई है।
