08
Oct
गुरुग्राम में अडानी रियल्टी के 31 वर्षीय मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही को लेकर कार्रवाई तेज हो गई है। युवराज का शव बादशाहपुर इलाके में 10 सितंबर को मिला था। शव की पहचान नहीं होने के कारण 14 सितंबर को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में सामने आया कि यह शव युवराज का था, जो 6 सितंबर से लापता था। मामले में उसकी बहन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। पुलिस की कार्रवाई के तहत बादशाहपुर थाने के जांच अधिकारी एएसआई साहुन खान को पहले ही निलंबित किया जा चुका…
