WomensCricket

एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने पर PM मोदी ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने पर PM मोदी ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

नई दिल्ली (राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर महिला क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए इसे भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार जीत बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों में यह एक शानदार प्रदर्शन था, जो आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीम वर्क से भरपूर था। उन्होंने कहा कि इस जीत के साथ भारत ने खेलों के इस आयोजन का पहला स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, जो देशभर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी। उन्होंने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।…
Read More