TennisPlayers

एक्सप्रेसवे पर हादसे में 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एक्सप्रेसवे पर हादसे में 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

सुल्तानपुर(राजीव शर्मा): टेनिस प्रतियोगिता में शामिल होकर लखनऊ से देवरिया लौट रहे छह खिलाड़ियों की कार बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे में तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 5:30 बजे धनपतगंज थाना क्षेत्र के सुखबड़ेरी के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही मारुति सुजुकी अर्टिगा ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।…
Read More