12
Nov
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज पीसीएस मेन्स (PCS Mains) परीक्षा के नतीजों को लेकर की गई टिप्पणियों पर अकाली दल (बादल) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर पलटवार किया। उन्होंने मजीठिया को चुनौती दी कि वे अटकलें लगाने के बजाय पहले उनके बेटे हर्षजीत सिंह के परीक्षा परिणाम के दोनों संभावित पहलुओं पर अपना स्टैंड साफ करें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर बिक्रम सिंह मजीठिया की पोस्ट का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पीसीएस नतीजों के बारे में स्पष्टीकरण मांगने के लिए अकाली नेता का धन्यवाद किया और कहा कि वे यकीनन…
