चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष डॉ० शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि सैकण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) एवं डी.एल.एड. परीक्षा अक्तूबर-2026 में जिन परीक्षार्थियों के अनुचित साधन संबंधी केस (यू.एम.सी.) दर्ज हुए थे, ऐसे परीक्षार्थियों को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पर 17 नवंबर, 2026 को प्रात: 9.00 बजे बुलाया गया है।
उन्होंने आगे बताया सभी संबंधित परीक्षार्थियों/संस्थाओं को व्यक्तिगत सुनवाई की सूचना ई-मेल/एस.एम.एस. के माध्यम से भेज दी गई है। इसके अतिरिक्त अनुचित साधन (यू.एम.सी.) संबंधी परीक्षार्थियों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर भी उपलब्ध है। संबंधित परीक्षार्थी निर्धारित तिथि व समय पर व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
