09
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आज जोर देकर कहा कि जब पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को वैज्ञानिक अनुसंधान, सटीक नैदानिक साक्ष्य, गुणवत्ता मानकों और जिम्मेदार एकीकरण का समर्थन मिलता है, तो वे दुनिया भर में निवारक स्वास्थ्य देखभाल सेवा और समग्र कल्याण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। मंत्री ने नई दिल्ली में दूसरे भारत-यूके स्वास्थ्य सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया, जिसका आयोजन मैरेंगो एशिया हॉस्पिटल्स और बीएपीआईओ ट्रेनिंग एकेडमी द्वारा "स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और नवाचार को जोड़ना" विषय के तहत किया गया…
