09
Sep
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से देश भर में सुलभ, जन-केंद्रित और गुणवत्तापूर्ण आयुष सेवाओं की उपलब्धता को मजबूत करने पर जोर दिया। वे कल हैदराबाद के कान्हा शांति वनम में नीति आयोग द्वारा आयोजित 'राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयुष इकोसिस्टम को मजबूत करना' विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यशाला में केंद्र सरकार, 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न संगठनों के विशेषज्ञों ने भाग…
