16
Oct
नई दिल्ली (राजीव शर्मा):11वें आयुर्वेद दिवस समारोह के दौरान आयुष से संबंधित आविष्कारों पर जारी स्थिति रिपोर्ट (2014-2026) में बताया गया है कि देश में आयुष से संबंधित नवाचार और बौद्धिक संपदा गतिविधियों में पिछले एक दशक में महत्वपूर्ण विस्तार देखा गया है। वित्त वर्ष 2014-15 और वित्त वर्ष 2025-26 के बीच 4,077 पेटेंट आवेदन दायर किए गए और 711 पेटेंट प्रदान किए गए। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के पेटेंट, डिजाइन एवं ट्रेडमार्क नियंत्रक जनरल कार्यालय (सीजीपीडीटीएम) द्वारा प्रकाशित यह रिपोर्ट, भारत में आयुष से संबंधित आविष्कारों और बौद्धिक…
