02
Sep
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में तेलंगाना के कृषि मंत्री श्री टी. नागेश्वर राव ने मुलाकात की। इस दौरान तेलंगाना में कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में तेलंगाना के कृषि मंत्री ने राज्य में दलहन की खरीद, ऑयल पाम सहित कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को केंद्रीय कृषि मंत्री के समक्ष रखा। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत सरकार किसानों के हित में तुअर (अरहर), उड़द और मसूर की 100…
