NayabSinghSaini

कठिन परिस्थितियों में सही राह दिखाता है राम नाम : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

कठिन परिस्थितियों में सही राह दिखाता है राम नाम : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राम नाम का सिमरन मन को स्थिर करता है, विवेक को जागृत करता है और मनुष्य को कठिन परिस्थितियों में भी सही मार्ग चुनने की शक्ति देता है। श्री सैनी आज पंजाब के अमृतसर के रामपुरा स्थित सुलहाकुल मंदिर में आयोजित सत्संग के दौरान साध संगत को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाबा अवतार सिंह महाराज से आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंधन की ओर से बाबा अवतार सिंह महाराज ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।…
Read More
‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के संकल्प से नई रफ्तार पकड़ रहा प्रदेश: नायब सिंह सैनी

‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के संकल्प से नई रफ्तार पकड़ रहा प्रदेश: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हांसी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस तथा तीज पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी तथा आजादी के बाद राष्ट्र की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हरियाणा ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश की सीमाओं की रक्षा तक हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने कॉमलवेल्थ खेलों के सिल्वर मेडल विजेता हांसी के बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल को सम्मानित किया और सर्विस सिक्योरिटी एक्ट के तहत 9 स्थानीय…
Read More
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री, शिष्टाचार भेंट में हुई अहम चर्चा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री, शिष्टाचार भेंट में हुई अहम चर्चा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष एवं पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज संत कबीर कुटीर में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की। इसी दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय शिक्षा एवं खाद्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने भी संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दोनों राज्यपालों व केंद्रीय मंत्रियों को स्वागत किया। मुलाकात के दौरान हरियाणा के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में विचार-विमर्श हुआ। हरियाणा…
Read More
मुरथल में कौशल विकास को नई रफ्तार: CM नायब सैनी ने क्षेत्रीय दक्षता विकास केंद्र का किया शुभारंभ

मुरथल में कौशल विकास को नई रफ्तार: CM नायब सैनी ने क्षेत्रीय दक्षता विकास केंद्र का किया शुभारंभ

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को सोनीपत स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में क्षेत्रीय दक्षता विकास केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र प्रदेश के युवाओं के कौशल, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है, इस कौशल प्रयोगशाला से सीखकर युवा सीधे उद्योगों तक पहुंचेगा। उनके सपनों को रोजगार, उद्यम तथा राष्ट्र-निर्माण की शक्ति मिलेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विश्वविद्यालय के मेधावी स्कॉलर और शिक्षकों को एक्सीलेंस अवॉर्ड दिए। उन्होंने दक्षता विकास केंद्र लैब का स्वयं अवलोकन किया और विद्यार्थियों…
Read More
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने CM सैनी से की मुलाकात, सिविल-मिलिट्री समन्वय और पूर्व सैनिकों के कल्याण पर मंथन

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने CM सैनी से की मुलाकात, सिविल-मिलिट्री समन्वय और पूर्व सैनिकों के कल्याण पर मंथन

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से भारतीय सेना के प्रमुख जनरल धीरज सेठ, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम ने आज उनके आवास संत कबीर कुटीर में मुलाकात की। बैठक में सिविल-मिलिट्री समन्वय को मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर पश्चिमी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह, एवीएसएम,एसएम सहित सेना मुख्यालय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। जनरल धीरज सेठ द्वारा भारतीय सेना के प्रमुख का पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री के साथ यह उनकी पहली मुलाकात थी। बैठक का समन्वय कर्नल जसदीप संधू, सलाहकार,…
Read More
MSME से एक्सपोर्ट तक नई उड़ान: CM नायब सैनी ने हरियाणा की नई पॉलिसी-2026 का किया शुभारंभ

MSME से एक्सपोर्ट तक नई उड़ान: CM नायब सैनी ने हरियाणा की नई पॉलिसी-2026 का किया शुभारंभ

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के विकास के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को करनाल में हरियाणा प्रोग्रेसिव एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026 का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के उद्यमियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह सहित जनप्रतिनिधि, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, एमएसएमई, निर्यातक, वित्तीय संस्थानों एवं उद्योग संघों के प्रतिनिधि तथा हरियाणा और पड़ोसी राज्यों से आए उद्यमी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा अपनी…
Read More
मैराथन सिर्फ दौड़ नहीं, स्वस्थ जीवन का संकल्प है: CM नायब सिंह सैनी

मैराथन सिर्फ दौड़ नहीं, स्वस्थ जीवन का संकल्प है: CM नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):नारनौल के नूनी शेखपूरा मोड़ पर रविवार को तिरंगा हाथों में लिए यूथ मैराथन व तिरंगा यात्रा में शामिल हुए रिकार्ड जन सैलाब को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नशा मुक्ति का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने स्वयं 5 किलोमीटर दौड़ में शामिल होकर युवाओं का हौसला बढाया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, सांसद धर्मबीर सिंह, नारनौल विधायक औमप्रकाश यादव, महेन्द्रगढ विधायक कंवर सिंह यादव, जिला अध्यक्ष यतेन्द्र राव, यूथ मैराथन की ब्रांड ऐंबेस्डर व कॉमन वैल्थ गोल्ड मैडल विजेता शर्मिला धनखड़, पंकज नैन आईपीएस, उपायुक्त अनुपमा अंजली भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री…
Read More
पंजाब में नशा विरोधी अभियान में शामिल हुए CM नायब सैनी, बोले—नशा राष्ट्र के लिए सबसे बड़ा खतरा

पंजाब में नशा विरोधी अभियान में शामिल हुए CM नायब सैनी, बोले—नशा राष्ट्र के लिए सबसे बड़ा खतरा

फरीदकोट(गुरप्रीत सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री नैयाब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपुरा में आयोजित 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' में हिस्सा लिया और देश के भविष्य के लिए नशे को गंभीर खतरा बताया। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे नशे को ठुकराकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। सैनी ने युवाओं, स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए भाषण का एक बड़ा भाग पंजाबी में भी दिया और नई पीढ़ी को नशे से दूर रहने व समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
Read More
सीएम नायब सिंह सैनी ने की शिक्षा विभाग की हाई-लेवल समीक्षा, स्कूलों में सुधार पर जोर

सीएम नायब सिंह सैनी ने की शिक्षा विभाग की हाई-लेवल समीक्षा, स्कूलों में सुधार पर जोर

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार राजकीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में राज्य में 150 राजकीय विद्यालयों के नए भवन विकसित किए जाएंगे, जो पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगे। इन विद्यालयों के डिजाइन एवं निर्माण के लिए देश के अग्रणी राज्यों एवं प्रतिष्ठित संस्थानों के श्रेष्ठ मॉडल और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का सहयोग लिया जाएगा।मुख्यमंत्री शुक्रवार देर शाम चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी निवास 'संत कबीर कुटीर' में स्कूल शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा…
Read More
शहीद ऊधम सिंह को सीएम नायब सैनी की भावभीनी श्रद्धांजलि, शहादत दिवस पर किया नमन

शहीद ऊधम सिंह को सीएम नायब सैनी की भावभीनी श्रद्धांजलि, शहादत दिवस पर किया नमन

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महान स्वतंत्रता सेनानी और अदम्य साहस के प्रतीक शहीद उधम सिंह जी के शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने सरकारी आवास पर यहां संत कबीर कुटीर में शहीद उधम सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद उधम सिंह जी का अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के स्वाभिमान के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज एक अमर अध्याय है। शहीद की शहादत…
Read More