18
Jul
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने इनोवेट इंडिया माईगॉव प्लेटफॉर्म पर इंडिया पोस्ट शुभंकर डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की है, जिसमें देशभर के नागरिकों को इंडिया पोस्ट के आधिकारिक शुभंकर को डिजाइन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य एक ऐसा विशिष्ट ब्रांड एंबेसडर तैयार करना है जो संगठन के मूल मूल्यों जैसे विश्वास, विश्वसनीयता, समावेशिता, सेवा और डिजिटल नवाचार को प्रतिबिंबित करे। यह प्रतियोगिता सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है। प्रतिभागियों को MyGov प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक मौलिक शुभंकर डिज़ाइन, उपयुक्त शुभंकर नाम और एक संक्षिप्त अवधारणा पत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रतियोगिता…
