13
Jul
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम कर रहे मनप्रीत सिंह की ट्रैक्टर-ट्रॉली पर अचानक पेड़ गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय मनप्रीत सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली से खेत संबंधी कार्य कर रहा था। तेज हवाओं के कारण सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर आ गिरा। हादसा इतना भीषण था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि मनप्रीत सिंह…
