10
Jul
हरियाणा के रोहतक में भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने एक सरपंच पर शिक्षा मंत्री के कथित अपमान का आरोप लगाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या मंत्री का सार्वजनिक अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता और इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं। ग्रोवर ने कहा कि यदि किसी को सरकार की नीतियों या किसी मंत्री से असहमति है तो उसके लिए लोकतांत्रिक तरीके मौजूद हैं, लेकिन अभद्र व्यवहार या अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने संबंधित सरपंच के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि जनता ऐसे व्यवहार का उचित…
