Janmashtami

जन्माष्टमी पर PM मोदी की देशवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

जन्माष्टमी पर PM मोदी की देशवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं है। एक सुभाषित साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने भगवान के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर कई पोस्ट साझा करते हुए लिखा: "आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है। उनकी भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!"
Read More