15
Jul
कनाडा के एडमंटन शहर में हुए भीषण अग्निकांड में पंजाब के लुधियाना जिले के एक दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान लुधियाना के जगराओं क्षेत्र के रहने वाले पति-पत्नी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, दंपती जिस मकान में रह रहे थे, वहां अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। स्थानीय दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने के बाद दोनों के शव बरामद किए। हादसे के कारणों की…
